20 जुलाई को ग्वालियर प्रतियोगिता के लिए सीनियर टीम का सिलेक्शन ट्रायल्स
तारीख में बदलाव: 19 जुलाई से होने वाली स्पर्धा अब अगस्त में होगी।
रजिस्ट्रेशन खुला, खिलाड़ी अभी भी करा सकते हैं अपना पंजीयन।
ट्रायल्स, 20 जुलाई को शाम 4 बजे से चुने जाएंगे सीनियर खिलाड़ी।
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित बैडमिंटन स्पर्धा की तारीखों में बदलाव किया गया है। 19 जुलाई से शुरू होने वाली यह स्पर्धा अब अगस्त 2026 के प्रथम सप्ताह से आयोजित की जाएगी।
स्पर्धा अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस महीने लगातार विभिन्न बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के शेड्यूल होने के कारण, अंतर जिला सीनियर-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता की तारीख को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस बदलाव से उन खिलाड़ियों को फायदा होगा जो तैयारी के लिए थोड़ा और समय चाहते थे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी अभी भी आयोजन समिति से संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
ग्वालियर जाने के लिए 20 जुलाई को देना होगा दम
संघ के सचिव जावेद खान ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि 20 जुलाई को शाम 4 बजे से सीनियर बैडमिंटन टीम के लिए सिलेक्शन ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।
इस ट्रायल्स के माध्यम से चुने गए खिलाड़ी अगस्त माह में ग्वालियर में आयोजित होने वाली 'इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं सीनियर महिला-पुरुष प्रतियोगिता' में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर पहुंचकर ट्रायल्स में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

