Breaking

revanchal times new

सदस्यता लेने मात्र से कोई भाजपा नेता नहीं बन जाता, कांग्रेस जनता को भ्रमित करना बंद करे : भारत घई



भ्रम फैलाकर भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही कांग्रेस : भारत घई


 रेवांचल टाइम्स  छिंदवाड़ा|भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री भारत घई ने कांग्रेस द्वारा दिए गए ज्ञापन एवं उससे जुड़े प्रचार-प्रसार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति आरोपों से नहीं, बल्कि तथ्यों, मर्यादा और जनविश्वास से चलती है। कांग्रेस द्वारा जारी किया गया ज्ञापन तथ्यों से अधिक भ्रम फैलाने का प्रयास प्रतीत होता है।


कार्यालय मंत्री भारत घई ने कहा कि कांग्रेस सबसे पहले यह स्पष्ट करे ले कि जिन व्यक्तियों को वह भाजपा नेता बताकर पूरे संगठन को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही है, वे भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत पदाधिकारी या नेता नहीं हैं। केवल किसी राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण कर लेने से कोई व्यक्ति उस दल का नेता नहीं बन जाता। भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व संगठन के संस्कार, अनुशासन, विचारधारा के प्रति निष्ठा और वर्षों की जनसेवा के समर्पण से प्राप्त होता है। इसलिए कांग्रेस तथ्यों को तोड़-मरोड़कर भाजपा की छवि धूमिल करने का असफल प्रयास न करे।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मत है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। यदि किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कोई शिकायत या आरोप है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई भी होनी चाहिए। किंतु किसी व्यक्तिगत घटना को राजनीतिक रंग देकर पूरे संगठन को बदनाम करने का प्रयास न केवल अनुचित है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है।


कार्यालय मंत्री भारत घई ने कहा कि कांग्रेस को यह स्मरण रखना चाहिए कि लोकतंत्र में संवाद का स्थान है, दुष्प्रचार का नहीं; प्रमाण का स्थान है, प्रचार का नहीं; और सत्य का स्थान है, मनगढ़ंत आरोपों का नहीं। जनता अब तथ्य और भ्रम के बीच का अंतर भली-भांति समझती है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस निराधार आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने के बजाय तथ्यपरक राजनीति करे। भारतीय जनता पार्टी कानून, संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सदैव इन्हीं मूल्यों के अनुरूप कार्य करती रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post