Breaking

revanchal times new

धार्मिक उत्सव: अमृत योग में कल होगा 'छिंदवाड़ा के महाराजा' का ऐतिहासिक पट पूजन

 



सांसद विवेक बंटी साहू सपरिवार होंगे शामिल; गणराज वेलफेयर सोसाइटी की भव्य तैयारी



रेवांचल टाइम्स  छिंदवाड़ा|पूरे देश में श्रद्धा और आस्था का केंद्र बन चुकी गणराज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इस वर्ष भी एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय पुराना गौरैया नाका,कलेक्टर बंगले के पास स्थापित होने वाली भगवान श्री गणेश की दिव्य प्रतिलिपि मूर्ति 'श्री छिंदवाड़ा के महाराजा' के निर्माण के पूर्व शुभ अमृत योग में भव्य पट पूजन का आयोजन किया गया है।

​यह गरिमामयी और दिव्य कार्यक्रम कल 18 जुलाई, दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे से स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर,तहसील परिसर में संपन्न होगा।


*सांसद विवेक बंटी साहू की गरिमामयी उपस्थिति*

​इस पावन अवसर पर गणराज वेलफेयर सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य और छिंदवाड़ा के लोकप्रिय सांसद विवेक बंटी साहू विशेष रूप से अपने सपरिवार उपस्थित रहकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करेंगे।

*​धर्मप्रेमियों से अपील*

गणराज वेलफेयर सोसाइटी ने छिंदवाड़ा के समस्त धर्मप्रेमी और श्रद्धालुओं से सादर अनुरोध किया है कि वे इस ऐतिहासिक व दिव्य पट पूजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर 'छिंदवाड़ा के महाराजा' का मंगलकारी आशीर्वाद और पुण्य लाभ अवश्य प्राप्त करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post