Breaking

revanchal times new

206 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की सौगात, ग्राम सभा में हुआ सूची का वाचन


दैनिक रेवांचल टाईम्स - मंडला, भीमड़ोंगरी (मंडला)। जनपद पंचायत मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमड़ोंगरी में आयोजित ग्राम सभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत 206 हितग्राहियों की सूची का सार्वजनिक वाचन किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य अनंत सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



ग्राम सभा में बताया गया कि जनपद पंचायत मवई की ग्राम पंचायत भीमड़ोंगरी में 206, मनोरी में 219 तथा इंद्री में 227 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ स्वीकृत किया गया है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।


जनपद सदस्य अनंत सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है, जिससे पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ मिल रहा है।


प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति मिलने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया तथा शासन की इस पहल को गरीबों के लिए बड़ी सौगात बताया।


कार्यक्रम में जनपद सदस्य अनंत सिंह राठौर, सरपंच ओम प्रकाश मरावी, अक्षय परते, उपसरपंच हनुमान जाट, संतोष बंजारा, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post