Breaking

revanchal times new

शासकीय महाविद्यालय अजनियां में विश्व एड्स दिवस मनाया गया


दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनियां शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में प्रभारी प्राचार्य डाँ नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में जागरूकता रैली निकाली गई, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंजनिया की प्रतिनिधि श्रीमती अनीता झा द्वारा एड्स से बचाव एवं सावधानियां पर जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में महविघालय स्टाफ से डाँ. घनश्याम झारिया, डाँ. शोभना पटेल, डाँ. विजय मौरय,डाँ गरिमा छाबड़ा, डाँ प्रशांत यादव,श्री संदीप चौरसिया एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post