Breaking

revanchal times new

मंडला पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान, बाईक रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक

 



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला थाना निवास :- दिनांक 01/12/023 को हेलमेट, सिटबेल्ट के उपयोग हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना निवास पुलिस द्वारा जिसमें थाना प्रभारी निवास ने अपने थाना स्टाफ के साथ हेलमेट पहनकर कस्बा में रेस्ट हाउस तिराहा, बाजार चौक, आजाद चौक , बस स्टैंड, अस्पताल, न्यायालय, तहसील, एसबीआई बैंक आमादोंगरी, रासलगंज से होते हुए वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा एसबीआई बैंक के मैनेजर से चर्चा कर बैंक स्टाफ को दो पहिया वाहन सफर में हमेशा हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सिटबैल्ट लगाने हेतु बताया गया। हीरो शोरूम बेस मोटर के मैनेजर को मोटर साइकिल सेल करते समय हेलमेट आवश्यक रूप से देने हेतु बताया गया इस दौरान ग्राहक को हेलमेट भी प्रदान किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post