रेवांचल टाईम्स - मंडला, इन दिनों जिले से लेकर गांव गांव में अतिक्रमण करियो की बाढ़ सी आई हुई है वही जानकारी के अनुसार निवास नगर पंचायत क्षेत्र में समस्याओ का अंबार लगा हुआ है। सड़क और बाजार में मनमाना कब्जा करते हुए अतिक्रमण कर लिया गया है। मुख्यमार्ग पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस वजह से निवास से शहपुरा मार्ग पर वाहनो का जाम लग रहा है। यह समस्या दिन कई बार बनती है लेकिन अभी स्थानीय प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण नगर की जनता को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया है कि नगर पंचायत क्षेत्र निवास से होकर मनेरी जबलपुर मार्ग व शहपुरा डिंडौरी मार्ग है। इसके कारण नगरीय क्षेत्र में वाहनो की आवाजाही बनी रहती है। इन रूटो में भारी वाहनो की आवाजाही बनी रहती है लेकिन व्यवस्था के नाम कोई काम नहीं किया जा रहा है। सबसे अधिक समस्या निवास शहपुरा मार्ग की है जो रहवासी एरिया से होकर गुजरता है। मार्ग पर भारी वाहनो की आवाजाही होती है। जिससे जाम की समस्या बनती है। इस दौरान दुर्घटनाओ का अंदेशा बना रहता है। आमजनो को भी कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर किनारे अतिक्रमण कर लिया गया है। मार्ग संकीर्ण हो गया है। जिसके चलते वाहनो की क्रासिंग के दौरान दिक्कत होती है। मार्ग पर दुकानो के सामने के खड़े बेतरतीब वाहन भी परेशानी बने हुए है। इनके कारण में यातायात बाधित हो रहा है। दिन में दस बार से अधिक जाम की समस्या बन रही है। कोई भारी वाहन इस मार्ग से गुजरा जाम लगना तय है। समस्या होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन के द्वारा किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है। इसके कारण आमजनो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनापेक्षा है कि स्थानीय निकाय के द्वारा अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की जाए।
No comments:
Post a Comment