BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं नमूना कार्यवाही निरंतर है जारी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 23, 2023

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं नमूना कार्यवाही निरंतर है जारी...


रेवांचल टाईम्स - कलेक्टर तरुण राठी के निर्देश पर डॉ० राजकुमार ऋषिश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस खाद्य सुरक्षा अधिकारी  नवीन जैन, रवि शिवहरे एवं  लखन लाल कोरी द्वारा फर्म – मधुसूदन डेयरी, माथुर कॉलोनी, गुना से दही, मिल्‍क क्रीम एवं मिश्रित दूध, फर्म – काउरस प्राइवेट लिमिटेड, इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया, गुना से दूध एवं मिल्‍क क्रीम, फर्म - शीतल डेयरी, पुरानी गल्‍ला मण्‍डी, हाट रोड़, गुना से मिश्रित दूध, मिश्रित दूध एवं घी, फर्म - चन्‍देल डेयरी, गढ़ा कॉम्‍पलेक्‍स, हाट रोड़, गुना  से दूध, फर्म - चन्‍देल डेयरी एण्‍ड रेस्‍टोरेंट, जगत टॉकिज के सामने, हाट रोड़, गुना से दूध एवं मावा के नमूने जाँच हेतु लिये गये। उक्‍त नमूनों को जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।

खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों के पूर्व में लिये गये खाद्य नमूने अमानक पाये जाने पर संबंधित खाद्य करोबारकर्ताओं के विरूद्ध प्रकरण न्‍यायालय में दर्ज कराये गये हैं। जिनमें फर्म मनीष पेठा भण्‍डार गढ़ा कॉलोनी, हाट रोड़, गुना का कोकोनट पाउडर अवमानक पाये जाने पर प्रकरण माननीय न्‍यायालय अपर कलेक्‍टर गुना में दर्ज कराया गया है।


कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच एवं नमूना कार्यवाही सतत रूप से आगे भी जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment