दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनियां मंडला अंजनियां।गुरूवार सुबह लगभग 8 बजे जंगल से भटककर एक चीतल केवलारी ग्राम आ गया और नहर के पास झाड़ियों में फंस गया।बताया जाता है कि केवलारी निवासी कृषक उमेश पटेल गुरूवार सुबह अपने खेत जा रहे थे उसी दौरान उन्हें केवलारी डगनीटोला मार्ग में नहर के पास झाड़ियों में एक चीतल फंसा हुआ दिखाई दिया।जिसके बाद उन्होंनें वनविभाग को सूचना दी।मौके पर पहुंचे जगमंडल वनपरिक्षेत्र अंजनियां के डिप्टीरेंजर बृजभान कुलिहा,वनरक्षक बालसिंह ठाकुर,स्थाई कर्मी अरविंद झा,नरेंद्र उईके,छेदीलाल साहू नें ग्रामीणों की मदद से झाड़ियों से चीतल को निकाला।झाड़ियों से निकलकर चीतल पास के ही गन्ने के खेत में चला गया।जिसे वन कर्मियों नें जंगल की ओर भेज दिया।
