Breaking

revanchal times new

खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस पहुँची मौके में..




रेवांचल टाईम्स - मंडला, नैनपुर के घाटी ग्राम निवारी में एक किसान के खेत से अज्ञात शव बरामद हुआ है। बताया गया है कि अज्ञात शव किसान मैनीशियन ठाकुर के खेतों में मिला हुआ है। 

        उक्त घटना की जानकारी किसान सुदामा ठाकुर के द्वारा सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दी गई। जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन मौके में पहुँच कर खेत मे पड़े शव की पतासाजी की गई। जहां शव को खेत से बाहर निकाला गया। और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही की गई। वही स्थानीय लोगो के द्वारा शव की पहचान नही हो सकी और अज्ञात शव बताया जा रहा है। उपनिरीक्षक  रमेश इंगले ने मामले को संज्ञान में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और मृतक की पहचान उसके हुलिए के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के ग्रामों को सूचना देकर जानकारी दी जा रही है और अज्ञात शव की शिनाख्त करने की पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post