BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडौरी में हुआ नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन पांच राज्यों के कलाकारों ने दी प्रस्तुति, लोगों ने बढ़ाया उत्साह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 28, 2023

डिंडौरी में हुआ नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन पांच राज्यों के कलाकारों ने दी प्रस्तुति, लोगों ने बढ़ाया उत्साह





दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिडोरी जिला प्रशासन  शाम को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान मे नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर मध्य क्षेत्र प्रयागराज की ओर से पांच राज्यों के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में अलग अलग राज्यों की सांस्कृतिक लोकनृत्य का लुत्फ उठाया।

कलाकारों ने गाजे बाजे के साथ किया नगर भ्रमण

       कलाकारों ने कलेक्टर  विकास मिश्रा से नगर घूमने की इच्छा जाहिर की। उसके बाद गाजे-बाजे के साथ पुलिस सुरक्षा के बीच कलाकार नगर भ्रमण में निकले। स्थानीय लोगां ने जगह जगह कलाकारों का स्वागत किया। दीदी कैफे परिसर में कलेक्टर श्री विकास मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ विमलेश सिंह ने कलाकारों का तिलक वंदन कर स्वागत किया। उत्तर मध्य क्षेत्र के कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण मोहन द्विवेदी ने बताया कि कलाकारों ने नगर भ्रमण कर आनंद लिया और नर्मदा दर्शन भी किया।

कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

रविवार की शाम लगभग छः बजे से उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में पांच राज्य छत्तीसगढ, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तप्रदेश के कलाकारों के द्वारा पाण्डवानी, शिव स्तुति, फाग नृत्य, आदिवासी गोंडी लोकनृत्य, छपेली नृत्य, मयूर नृत्य, घसियारी नृत्य, राई लोकनृत्य, घूमर लोकनृत्य, ब्रज की लटठमार होली प्रस्तुत किया गया। जिले के स्वीप आईकॉन हुए सम्मानित विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान स्वीप गतिविधियों के तहत जिले के स्वीप ऑईकॉनों को कार्यक्रम के पूर्व सम्मानित किया गया। जिसमें साध्वी नीमा बाई, राजकुमारी बग्गा, जानकी बाई, शिल्पा जैन, शोभा तिवारी, उजियारो बाई, शिवकुमारी बनाफर, शिल्पी सोनी, थान सिंह कुसराम, जयमति, सरिता धुर्वे, रवि सिंह राजपूत, प्रगति सैयाम, छात्रा समृद्धि, छात्र शिवांश राव, रेखा पंद्राम, रोशनी धुर्वे, स्वेता श्याम, चांदनी आर्मो, सतपाल, योगेश तेकाम, महिला क्रिकेटर प्राची श्याम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस दौरान स्वीप गतिविधियों के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment