Breaking

revanchal times new

श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया


दैनिक रेवाचंल टाइम्स - मंडला श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव श्री पूज्य सिंधी पंचायत नैनपुर द्वारा धूम धाम से मनाया गया, जिसमे विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए, साप्ताहिक प्रभात फेरि प्रतिदिन नगर के अलग अलग वार्डो मे भ्रमण कर धन गुरुनानक सारा जग तारिया के उद्घोष के साथ संपन्न हुई, वही सिंधी गुरुद्वारे मे पाठसाहिब भजन - कीर्तन के साथ साथ  समाज के बड़े बुजुर्गो, नगर पालिका अध्यक्ष, सिंधी समाज के पूर्व अध्यक्ष का शॉल देकर सम्मान किया गया उसके पश्चात भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ, वही बाजार मे भी मैन रोड स्थित माधव हार्डवेयर के सामने सिंधी समाज के युवाओ द्वारा प्रसादी का कार्यक्रम दिन भर चलता रहा, वही शाम मे भी विविध कार्यक्रम जैसे रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, बच्चो की चित्रकला प्रतियोगिताएं व अन्य प्रतियोगिताओ आदि के साथ साथ पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सिंधी गुरुद्वारा मे संपन्न हुआ, अंत मे बाबा गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव सभी ने धूम धाम से  केक काटकर मनाया, जिसमे समाज के अध्यक्ष प्रकाश गाजरानी, पूर्व अध्यक्ष संतोष नागपाल, चंद्रकुमार नागपाल, प्रेम आसवानी, नानक राम नागरानी,जमीयतराय कोटवानी, श्रीचंद नागपाल, रमेश लालवानी, किशन चंदानी, कन्हैया चावला, कैलाश कटियार, दीपक आसवानी, मनोज गाजरानी, चेलाराम लालवानी, कन्हैया खत्री, सुरेश लालवानी, ओमप्रकाश गेमनानी, हेमंत आडवानी, लक्ष्मण दास नावानी,राजू दरयानी, हरेश नागरानी,श्याम दरयानी,मुरली बोधानी, राजकुमार पंजवानी, जयराम कटियार आदि समाज के वरिष्ठ बुजुर्ग, महिलाए, बच्चे आदि उपस्थित रहे।।

Post a Comment

Previous Post Next Post