रेवांचल टाईम्स - मंडला, डी ई ओ कार्यालय में पूर्व दो अधिकारियों के लिए डीईओ द्वारा वरिष्ठ कार्यालय से मांग की गई थी, मार्गदर्शन फिर भी पुनः ज्वाइनिंग?
मंडला जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक के एक ही पद पर दो अधिकारियों को नियुक्त कर शासन को चूना लगाने का काम वर्षों से चलता आ रहा है।जिसकी जांच कराये जाने पर विभाग से चूक होना बताए जाकर पल्ला झाड़ते समय बिताने का खेल चल रहा है पर इन अधिकारियों को अन्यत्र जरूरतमंद स्थानों पर मर्ज नहीं किया जा रहा है।जिससे एक ओर शासन की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है वहीं पर दूसरी ओर सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया जा रहा है।
बता दें,कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मण्डला द्वारा दिनांक 23.06.2022 को अपने पत्र क्र./स्थापना / 2022 / 3033 लिखकर आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल से मार्गदर्शन मांगा गया था, कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मण्डला में दो सहायक संचालक पदस्थ हैं। जबकि कार्यालय में मात्र एक पद सहायक संचालक शिक्षा का स्वीकृत है।साथ ही आदेश क्रमांक / स्था-1/ राज / पी / 2016 / 869/ भोपाल दिनांक 12.08.2016 के द्वारा मदन कुमार झारिया प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल डिहूटा,विकासखण्ड बहोरीबंद,जिला कटनी का स्थानान्तरण समान सामर्थ एवं वेतनमान में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मण्डला में सहायक संचालक के रिक्त पद के विरुद्ध किया गया। फलतः इनका वेतन सहायक संचालक के पद विरुद्ध आहरित होता रहा।
साथ ही आदेश क्रमांक/स्था- 1/राज/जी/651/स्था/ 2019 /1417/भोपाल दिनांक 28.12. 2019 के द्वारा श्री एम.एस. सेन्द्राम प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़रिया,विकासखण्ड कुण्डम,जिला जबलपुर से प्रभारी सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया। श्री सेन्द्राम द्वारा दिनांक 02.06.2020 को इस कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया है। सहायक संचालक एम.एस. सेन्द्राम की पदस्थापना हो जाने के बाद मदन कुमार झारिया हाईस्कूल प्राचार्य का वेतन मॉडल उमावि. बीजाडांडी के प्राचार्य के पद विरुद्ध आहरित किया जा रहा था। म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश से मॉडल उमावि बीजाडांडी में प्राचार्य के पद पर अशोक कुमार झारिया एवं श्रीमती मुन्नी वरकड़े की पदस्थापना किये जाने के कारण श्री मदन कुमार झारिया का वेतन माह जून एवं जुलाई 2023 का आहरित नहीं हो सका है। अगस्त एवं आगामी माह का वेतन भी आहरित हो पाना संभव नहीं है।
आश्चर्य तो तब होता है,कि जब विभाग को ज्ञात है,कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक का एक ही पद स्वीकृत है। जिसमें श्री सेंन्द्राम पूर्व से पदस्थ हैं, बावजूद जानकारी के होते हुए भी दूसरे सहायक संचालक की नियुक्ति किया जाना संदेहास्पद ही नहीं घोर लापरवाही भी प्रतीत होता है। जबकि दूसरी नियुक्ति योजना अधिकारी जो बर्षों से इसी कार्यालय में पदस्थ हैं, उनको पुनः इसी कार्यालय मे डीईओ द्वारा कैसे करा दी ज्वाइनिंग?
जबावदारों ने कलेक्टर को भी दी थी गलत जानकारी-
जब इस संबंध में डीईओ कार्यालय से जानकारी ली गयी तो बताया गया कि कार्यालय में दो पद सहायक संचालक के हैं,वे पद मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मई 2015 स्वीकृत किये गये थे, तो फिर डीईओ द्वारा इस तिथि के बाद एक पद के लिए मार्गदर्शन भोपाल से क्यों मांगा गया?और इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा गलत जानकारी कलेक्टर को भी दी गयी है। 2015 में पद स्वीकृत हो गये थे, किन्तु विभाग को अभी दो दिन पहले जानकारी मिल पायी है, कि हमारे पद स्वीकृत हैं, जो बड़ी लापरवाही को उजागर करता है।
उपरोक्त प्रकरण की जांच सूक्ष्मता से किये जाने पर और भी लापरवाहियां सामने आ सकती हैं।

No comments:
Post a Comment