BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घुघरी जनपद की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम सीमा में, सरपंच पति कर रहा है सरपंची भ्रष्टाचार की हुई हदें पार, कहीं पांच हजार की घड़ी तो कहीं फर्जी बिलों की भरमार.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 22, 2023

घुघरी जनपद की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम सीमा में, सरपंच पति कर रहा है सरपंची भ्रष्टाचार की हुई हदें पार, कहीं पांच हजार की घड़ी तो कहीं फर्जी बिलों की भरमार..






रेवांचल टाइम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिला होने के नाते मंडला जिले की जनपद पंचायतो में इतना भ्रष्टाचार है कि जिले की कोई भी अछूती नही है पर मंडला जिले की जनपद घुघरी की ग्राम पंचायतों की तो बात ही अलग है भय मुक्त भ्रष्टाचार किया गया है, जबकि इस ग्राम पंचायत में विधानसभा बिछिया के विधायक महोदय का निवास स्थान भी वावजूद इसके इतना भ्रष्टाचार जो सारी सीमाएं लॉन्ग चुकी है, घुघरी एक भी ऐसी पंचायत नही है जहां पर सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है हर पंचायत में फर्जी एजेंसियों ट्रेडर्ससों के नाम पर बिल लगा कर सरकारी धन की खुली होली खेली गई है घुघरी जो ट्रेडर्ससों को लोगो ने कभी नही देखा और ही उन का नाम सुना पर पंचायत दर्पण में उनके दर्जनों बिल प्रदर्शित हो रहे है और तो और इस फर्जी बिलो में स्तनीय विधायक के छोटे भाई भी पीछे नही रहे उनके भी एक ट्रेडर्स बनाया और दूसरों के जैसे हर पंचायत में अपने भाई का रोब दिखाते हुए मटेरियल सप्लाई का बिल लगा दिया और लगे हुए बिलों भला कौन सरपंच सचिव की इतनी हिम्मत है भुगतान न करें डर तो सब को लगता हैं।

        वही बिछिया विधानसभा में एक कहावत सच साबित हुई है कि जब सईंया भये कोतवाल तो डर काहे का जो मर्ज़ी हो करो भैया जो विधायक है, कौन क्या उनका बिगाड़ सकता हैं, ग्राम पंचायतों में लगे फर्जी बिलों का मामला जब मीडिया में  खबरों के माध्यम से सामने आया तब जाकर ग्रामीणों को जानकारी लग रही है कि कौन क्या खरीदा है और कितने में खरीदारी की गई है ग्रामीण जनों की अनेक शिकायतों के बाद भी जांच में कार्यवाही सिफर नजर आ रही है जिसने भ्रष्टाचार किया वह अकेले ही नही खाया बड़े छोटे सब को दिया है अब जब परत दर परत खुल रही है तो भ्रस्टो की पोल खुल रही है तो बोखला रहे है और कही न कही मामले उठाने वाले जागरूक मीडिया कर्मी पर अपना रॉब दिखा कर प्रेशर बना रहे कि मामले न उछालो नही तो अच्छा नही होगा।

       वही जनपद की समस्त पंचायतों की जांच हो जाये तो हर एक सरपंच सचिव रोजगार सहायक ओर जिम्मेदार उपयंत्री जो हवा ही कार्य का मूल्यांकन कर सरकारी राशि निकालने में सहयोग प्रदान किये है और भ्रष्टाचार को चरम सीमा तक पहुचाने में योगदान दिया है और अब जो शिकायते हुई वह केवल खानापूर्ति कर केवल कागजों का पेट भर कर भ्रष्टाचार और भ्रस्टो कि करतूत में पर्दा डालने का का काम किया है उन्हें किसी न किसी तरह से बचा लिया गया   है..

  वह जनप्रतिनिधि जिनको जनता नें चुनाव में अपना बहुमूल्य मत देकर जिताया है और उन्हें तख्तों ताज पहिनाकर बैठाया है वह भज मूक.बनकर बैठे है

      वही जानकारी के अनुसार घुघरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खम्हरिया भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर जनता ने अपने मतों से जिताया और अपना जनप्रतिनिधि बनाया वह तो घर की चूल्हा चक्की और किरना कि दुकान सँभाल रही है और जीते हुए सरपंच के पति ग्राम पंचायत में अपना पूरा हक जताते हुए सभी कार्य कर रहे है ग्राम सभा से लेकर सरपंच के हस्ताक्षर तक सरपंच पति कर रहे है और पंचायत में क्या होना है क्या नही होना है ये सब सरपंच पति ही तय करता है। ग्राम पंचायत खमरिया के पूर्व सरपंच की पत्नी जीत कर इस बार सरपंच बनी है पर उसको कुछ नही पता कि क्या करना है जो भी करता है वह उनका पति ही करता है यह पंचायत पूर्व में भ्रष्टाचार को लेकर सुर्ख़ियों में रही पर अब सरपंच बदलने के बाद भी कुछ नही बदला सब वैसा ही चल रहा है जैसे पहले चल रहा था।

         वही जानकारी के अनुसार सरपंच पति ने पांच हजार एक सौ रुपए की दीवाल घड़ी की खरीदी की गई है जिसका बिल लगाकर राशि आहरित कर ली गई है  घड़ी ओरपेड़ कंपनी है और घड़ी का मूल्य 1499 प्रिंट है पर सरपंच ने उसे पांच हजार एक सौ रुपये में खरीद ली ऐसा क्या है उस घड़ी में यह देखने में समझ मे तो नही आ रहा है पर ग्राम पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने उसे इतनी महंगी घड़ी ली है तो कुछ खास बात तो होंगी लेकिन वह पंचायत में कहीं देखने को नहीं मिली या फिर ये कहें की पांच हजार एक सौ रूपये की घड़ी को लगाने के लिए पांच रूपये का कील नहीं मिला जिससे उसे दीवार में लगा सके। 

      वही जब ग्राम पंचायत में क्रय की गई सामग्री की जानकारी सचिव महोदय से ली तो उनका कहना था कि मुझे कुछ पता नही सरपंच साब जहा कहते है में वहां पर अपनी सील ओर सील और हस्ताक्षर कर देता हूँ वह पहले भी सरपंच रह चुके है उन्हें सब पता है एभी क्या क्या खरीदे है मुझे कुछ जानकारी में नही है आप नम्बर ले लो और बात करलो एभी तो वह घुघरी गए हुए है।

जनपद पंचायत घुघरी की कुछ पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम पर है..

    कहीं फर्जी ट्रेडर्स के बिल लग रहे हैं तो कहीं महिला सरपंच के पति खुद को ही सरपंच मानकर मनमाने तरीके से भ्रष्टाचार कर रहे है। आखिर ये भ्रष्टाचार रुकेगा कब और भ्रष्टाचार पर लगाम लगायेगा..कौन

कुछ वर्षो पूर्व में भी इन्ही भ्रष्टाचार को लेकर जनपद पंचायत के सी.ई.ओ. और कुछ कर्मचारी भी जेल की हवा खा चुके हैं लेकिन जनपद पंचायत घुघरी की पंचायतों में फर्जी मस्टरोल, फर्जी ट्रेडर्स और फर्जी बिलों के माध्यम से शासकीय राशि का बंदरबांट आम बात हो गई है..

शासन की राशि को जनप्रतिनिधि, और सचिव जहां तक रोजगार सहायक भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ते नजर आ रहे हैं.. ट्रेडर्स भी सेटिंग वाले हो गये हैं..सामान लेंगें कम का बिल देते हैं ज्यादा का

आखिर कब रुकेगा ये भ्रष्टाचार और कार्रवाई करेगा कौन..

इनका कहना है..

   ज्यादा मुझे नही मालूम पर घड़ी और ट्राॅली साउंड सरपंच पति ने खरीदे  हैं और बिल भी दिये हैं लेकिन सरपंच पति ने कितने में लिया है और बिल कितने का है लगाए है मुझे जानकारी नहीं है पूरी सरपंची तो सरपंच पति ही कर रहा है सरपंच महोदया कभी कभार आती है।..

                             स्वरूप सिंह 

                        सचिव खम्हरिया घुघरी...

अभी सरपंच तो नही है, बच्चों को लेने घुघरी गए हुए है, पंचायत में क्या खरीदी की गई है मुझे नही पता सब उन्हें ही पता आप उनसे ही बात करलो।

                                 छोटी बाई मरावी

                          सरपंच खमरिया घुघरी

हमने जो खरीदी की है वह ग्राम सभा मे प्रस्ताव पास करके ही खरीदा है और आवश्कता के अनुसार ही खरीदा है और दर्पण में जो बिल लगे है सही ही बिल लगे है और कौन सी पंचायत में भ्रष्टाचार नही है सब तो फर्जी बिल लगा रहे है कितनी शिकायत हो गई है कोई फर्क नही पड़ता आप भी शिकायत कर दो और अगर लगता है तो छाप भी दो जो होगा देखेंगे।

                               जलसा मरावी

                      सरपंच पति खमरिया घुघरी

No comments:

Post a Comment