Breaking

revanchal times new

गोंगपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची , .निवास से देवेन्द्र मरावी एवं बिछिया से इजी.कमलेश तेकाम होंगे प्रत्याशी..


रेवांचल टाईम्स - मण्डला गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 15 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें जिले की बिछिया विधानसभा से इजी. कमलेश तेकाम एवं निवास विधानसभा से देवेन्द्र मरावी को गोंगपा का प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं गोंगपा और बसपा ने मिलकर विधानसभा चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। जिसके चलते निवास एवं बिछिया विधानसभा से गोंगपा और मण्डला विधानसभा से बसपा अपना प्रत्याशी उतारेगी। गोंगपा ने पुन: जताया कमलेश तेकाम पर भरोसा बिछिया से गोंगपा के प्रत्याशी इजी. कमलेश तेकाम वर्तमान में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं गोंगपा के जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2018 में भी बिछिया से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने 32 हजार से भी अधिक मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे थे। गत वर्ष हुए पंचायत चुनाव में वे बिछिया क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए और भाजपा से गठबंधन कर उपाध्यक्ष का चुनाव भी जीता। गोंगपा ने एक बार पुन: कमलेश तेकाम पर विश्वास जताते हुए उन्हें बिछिया से प्रत्याशी घोषित किया है। जिला पंचायत चुनाव में दी थी कड़ी टक्कर निवास से प्रत्याशी बनाये गये देवेन्द्र मरावी गोंगपा के पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। गत वर्ष हुए पंचायत चुनाव में उन्होंने क्षेत्र क्रमांक 1 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने तत्कालीन जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेष मिश्रा को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि वे महज 74 मतों से चुनाव हार गये थे, लेकिन अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। संभवत: जिला पंचायत चुनाव के प्रदर्शन एवं जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय रहने की वजह से उन्हें निवास विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post