दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिंडौरी जिले की जनपद पंचायत शहपुरा के रोजगार सहायक नान सिंह को 500 रूपये रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि रोजगार सहायक लाड़ली बहन आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए रिश्वत ले रहा था। उसी समय लोकायुक्त पुलिस जबलपुर में उसे धर दबोचा।
