Breaking

revanchal times new

सीएम राईज स्कूल अंजनिया का निरीक्षण


दैनिक रेवांचल टाइम्स -  मंडलाभ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिडाना ने सीएम राईज स्कूल अंजनिया में चल रहे अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा शाला भवन के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर हर स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। कार्यों को 30 जून तक पूर्ण कराएं। उन्हांेने विद्यालय के प्राचार्य को निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति के संबंध में नियमित फीडबैक भेजने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सीएम राईज स्कूल भवन के लिए प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया, उन्होंने तहसीलदार को विद्यालय परिसर का सीमांकन करने के निर्देश दिए।


विद्यालय से आत्मीय रूप से जुड़ें शिक्षक

अंजनिया में सीएम राईज स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने शिक्षकों से चर्चा करते हुए विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर और अकादमिक रूप से समर्थ बनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालय से आत्मीय रूप से जुड़ें। विद्यालय भवन तथा फर्नीचर के समुचित रख-रखाव करें। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। बेहतर कार्ययोजना बनाकर पाठ्यक्रम को समय से पूर्व पूर्ण कराने का प्रयास करें। शिक्षक बोर्ड परीक्षाआंे में उत्कृष्ट परिणाम देकर उदाहरण प्रस्तुत करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post