Breaking

revanchal times new

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0: प्रशिक्षण के लिए कृषकों दल रवाना



 

मण्डला 8 जून 2023

            प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटरशेड विकास घटक के अंतर्गत परियोजना क्रमांक-2 निवास की ग्राम पंचायत मसूरघुघरी, पद्दीकोना, हिरनाछापर, मोहगांव, बम्हनी एवं जबेधामाल के कृषकों का प्रशिक्षण भ्रमण दल जारगा-जारगी स्थित नर्मदा फार्मर प्रोडक्शन कंपनी के लिए रवाना हुए।

            प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार कृषक उत्पादक कंपनी का निर्माण करके स्व-रोजगार एवं दुगना लाभ प्राप्त कर अपने आर्थिक स्तर में सुधार लाना है। परियोजना क्षेत्र में वाटरशेड विकास घटक अंतर्गत जल एवं भूमि संरक्षण के कार्य जैसे- खेत तालाब, गेबियन, लघु तालाब, एससीटी, सीपीटी, बनाए गए हैं। पर्यावरणीय असंतुलन को बनाए रखने एवं कृषकों की आय, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए उद्यानिकी फसलों का वृक्षारोपण किया जा रहा है। साथ ही पौधों की सिंचाई हेतु उद्यानिकी विभाग से अभिसरण द्वारा ड्रिप सिंचाई उपकरण प्रदाय किए जा रहे हैं। भूमिहीन एवं बेरोजगार कृषकों की आय वृद्धि हेतु स्व-सहायता समूह एवं व्यक्तिगत तौर पर बकरी पालन, मुर्गीपालन एवं अन्य व्यवसाय हेतु ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।                               जारगा-जारगी स्थित नर्मदा फार्मर प्रोडक्शन कंपनी में प्रशिक्षण हेतु भ्रमण दल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला एवं जिला परियोजना अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post