BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विश्व तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन आज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 30, 2023

विश्व तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन आज

 


 

मण्डला 30 मई 2023

            मद्यपान तथा मादक पदार्थों, नशीली दवाईयां, शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामों से समाज, युवाओं को अवगत कराने, नशामुक्ति के लिये जनजागृति कार्यक्रम तथा विश्व तम्बाकू निषेध दिवसका आयोजन 31 मई 2023 को किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य समाज, युवाओं एवं बच्चों को तम्बाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बिमारियों जैसे- कैंसर, टी.व्ही., हृदय रोग आदि से बचाव करने के लिये जनजागृति लाना है। वर्तमान में प्रदेश स्तर पर भी नशामुक्ति अभियान का कियान्वयन किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजन के लिये स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जन अभियान परिषद, प्रजापति ब्रम्हाकुमारीज, गायत्री परिवार तथा स्वैच्छिक संस्थाएं, धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित किया जाना है।

            वर्ष 2023 के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम हमें भोजन की आवश्यकता है, तम्बाकू की नहींपर आधारित 31 मई 2023 ’विश्व तम्बाकू निषेध दिवसके सफल आयोजन के लिये स्थानीय स्तर को जोड़कर नशामुक्ति के लिये जनजागृति के वृहद कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा। इस अवसर पर जिले के स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित तम्बाकू नियंत्रण केन्द्र द्वारा तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बिमारियों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। समरकेम्पों में प्रतियोगिताएं चित्रकला, निबंध, लेखन, भाषण, रंगौली आदि। मैराथन, प्रभातफेरी, नुक्कड नाटक, गीत, संगीत के कार्यक्रम। तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों पर आधारित वॉलपैंटिंग। विद्यालय, महाविद्यालयों के 100 मीटर दायरे की पान, गुटका दुकान के संचालन पर प्रतिबंध। शासकीय, सार्वजनिक स्थलों के आसपास बैनर द्वारा नशामुक्ति के संदेश का प्रचार-प्रसार। मानव श्रृंखला, पम्पलेट वितरण, हस्ताक्षर अभियान। राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाईन नंबर 14446 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment