Breaking

revanchal times new

आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी सचिव विक्रम जायसवाल का हुआ बीजाडान्दी आगमन


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला। आम आदमी पार्टी इस बार मध्य प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों मे  पूरी ताकत से चुनाव लड़ने को तैयार है।उसी कड़ी में आम आदमी पार्टी केविधानसभा प्रभारी सचिव का आगमन मंडला जिले के बीजाडांडी में हुआ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी  तैयारियों को लेकर के तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दिये।

ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद परते ने सचिव महोदय को स्थानीय समस्याओं जैसे पानी की समस्याएं तथा ग्रामीण स्तर में शिक्षा का गिरावट एवं अन्य क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराएं। साथ में जिला के सोशल मीडिया प्रभारी महेश भलावी जी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जी को रामंदिर के उद्घाटन समारोह में ना बुलाना  और वर्तमान में भी देश में चल रहे नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में देश के संवैधानिक  सर्वोच्च पद पर बैठे  राष्ट्रपति जी को आमंत्रण ना देना देश के सम्पूर्ण sc st दलितों और आदिवासियो का अपमान है।

एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गईl जिला अध्यक्ष पंकज सोनी 

श्रीचंद्र धुर्वे , अनीता नेटी, गायत्री कुलस्ते,दुर्गेश मरावी,अरविन्द परते,सुल्तान यादव ,महेश भलावी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post