Breaking

revanchal times new

मंडला पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय समर केंप (ग्रीष्मकालीन शिविर) का सफलतापूर्वक हुआ समापन...




रेवांचल टाईम्स - मंडला, एसपी ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर, बढ़़ाया उनका मनोबल और उत्साह

मंडला पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बालक-बालिकाओं को प्रतिदिन सिखाई नित नई एक्टीविटी और बच्चों ने भी उन्हें सीख कर किया, अपनी छुट्टियों का सार्थक उपयोग।


गर्मी की छुट्टियों में बच्चे कुछ क्रिएटिविटी के साथ अच्छी एक्टिविटी भी सीखें इसी उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मंडला पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र मंडला मे पुलिस परिवार के बालक-बालिकाओं के लिए 08 मई से 22 मई तक 15 दिवसीय समर कैंप (ग्रीष्मकालीन खेल शिविर) का आयोजन किया गया। 


      इस समर कैंप का सफलता पूर्वक समापन कल दिनांक 22.05.23 को पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मुख्य आतिथ्य एवं उपस्थिति में पुलिस लाईन मंडला में किया गया जिसमें रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी, सुबेदार सुभाष उईके, प्रशिक्षक आकाश क्षत्री, प्रतिभागी बालक-बालिकाएं, उनके परिजन तथा अन्य पुलिसकर्मी व पुलिस परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहें।


      15 दिवस तक आयोजित समर कैंप की जानकारी रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी द्वारा देते हुए बताया कि, इन 15 दिनों में प्रतिभागी बालक- बालिकाओं को क्रिएटिव आर्ट, पेटिंग, वेस्ट से बेस्ट बनाना आदि क्रिएटिव एक्टिविटी औंर विभिन्न फन गेम्स, स्पोकन इंग्लिश, साइबर अवेयरनेस, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, हैंड राइटिंग इंप्रूवमेंट, डांस एवं फन आर्ट्स और विभिन्न खेलों जैसे खो-खो, मार्शल आर्ट, स्केटिंग, फुटबॉल व्हालिवाल आदि के बारे में उनके एक्सपर्ट्स द्वारा बच्चों को बताते हुए, प्रतिदिन कुछ नया सिखाने का प्रयास किया गया। साथ ही बच्चें रचानात्मक चीजों को सीखने के दौरान उन्हें बोरियत न हो इसके लिये उनकें मस्ती और धमाल का भी पूरा ध्यान रखा गया।कार्यक्रम में बच्चों ने इन 15 दिनों में जो भी सीखा उसका उन्होंने प्रदर्शन भी किया। 


कैंप के समापन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा द्वारा बच्चों द्वारा बनाई गयी पेंटिग्स व अन्य क्रिएटिव आर्ट्स का अवलोकन किया और इस दौरान विभिन्न एक्टिविटीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही उन्होनें कहा कि हमारे पुलिस परिवार के बच्चें गर्मियों की छुट्टियोें में कुछ अच्छा और सार्थक सीखे इसी उद्देश्य से यह समर कैंप आयोजित किया गया था, और हमारे बच्चों ने इतने कम समय में इतना अच्छा सीखकर, जो प्रदर्शन किया गया है वो तारीफे काबिल है। उन्होनें कहा कि स्कूलिंग के अलावा हम जो अन्य एक्टिीविटी को सीखते है, यह हमारी प्रतिभा को और निखारती है और इसका निश्चित ही हमे भविष्य में लाभ भी मिलता हैं। उन्होंने पुलिस परिवार के लिये इसी प्रकार के और भी आयोजन मंडला पुलिस द्वारा किये जाएगें कहा और सभी प्रतिभागी बच्चों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस सफल आयोजन के संचालन पर पूरी पुलिस टीम की सराहना भी की गयी। 


उक्त समर कैंप के सफलतापूर्वक संचालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला गजेंद्र सिंह कंवर, एसडीओपी मंडला अश्विन कुमार, डीएसपी राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी, सूबेदार सुभाष उइके प्रआर. लाभ सिंह, आर. महासिंह तथा विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरी टीम ने सभी बच्चों के बीच घुल मिलकर उन्हें, उनके दोस्त का ही एहसास करवाते हुए बढ़े ही रोचक तरीके से उन्हें विभिन्न एक्टिविटी करवाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new