रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में निजी स्कूलों के परिणाम आने शुरू हो गये है इसी तारमत्म्य में बतादें बीजाडांडी ब्लॉक मुख्यालय के कर्मादेवी देवी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन ने गुरुवार को परिणाम घोषित किए है। जानकारी अनुसार बतादें हिंदी मीडिया में पढ़ने वाली कक्षा 7 वीं की छात्रा आस्था सिसौदिया ने 66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिजनों व स्कूल का नाम रौशन किया है। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बतादें आस्था सिसौदिया पत्रकार राहुल सिसौदिया व शिक्षिका साधना सिसौदिया की पुत्री है। वही स्कूल में आस्था सिसौदिया के प्रथम आने पर साथी छात्रा छात्राओं एवं परिजनो ने बधाई दी है।
