Breaking

revanchal times new

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, अभाविप नैनपुर का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार छठवें दिन जारी...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खंड नैनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनपुर के द्वारा मांगो को पूरी ना होने के कारण महाविद्यालय प्रांगण में 1 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर है जो आज छठवें दिन पर उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन का पुतला दहन किया गया। शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में विगत 20 वर्षों से MSC संकाय प्रारंभ करने एवं MA संकाय के अन्य विषय प्रारंभ करने के लिए मांगे उठ रही है। जिस हेतु आनेको बार कॉलेज प्रशासन,नगर प्रशासन,जिला प्रशासन,म.प्र.शासन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया एवं अंतिम ज्ञापन 20 दिन के लिए दिया गया था। जिसकी समय अवधी पूर्ण हो चुकी है पुराने ज्ञापन अनुसार मांग पूरी न होने पर जिले के जनप्रतिनिधियों एवं म.प्र. सरकार के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई नैनपुर द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है वही 6 मार्च को दोपहर एमपीईबी के सामने उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मांगों को पुराना होने पर उग्र आंदोलन करने बात कही गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post