Breaking

revanchal times new

ब्रेकिंग न्यूज़...मंडला निवास रोड़ में नायब तहसीलदार की बोलोरो कार और बस की आमने सामने की हुई टक्कर ...

 



रेवांचल टाईम्स - मंडला इन दिनों नेशनल हाइवे तीस में बने पुल पुलिया के मरम्मत का कार्य चल रहा है जहाँ पर लोगो बड़े छोटे वाहनों को जबलपुर जाने के लिए चक्कर लगाते हुए जाना पड़ता है। वही सालों से बन रही नेशनल हाईवे तीस बन के पूर्ण भी नही हुई और मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

        जबलपुर जाने के लिए फूलसागर से बकोरी बबलिया होते हुए जबलपुर की यात्रा करनी पड़ रही और इस पूरे रास्ते मे घुमावदार और जंगल से होते हुए जाना पड़ता है जिसके कारण इस सड़क में आए दिन घटना दुर्घटना घट रही है 

          वही जानकारी के अनुसार बकोरी के पास बंजारी माता के मंदिर के पास  नायब तहसीलदार बबलिया पुष्पेंद्र पंद्रे की बोलेरो गाड़ी की कार और बस की आमने सामने की टक्कर हो गया घटना करीब 11:20 की बतलाई जा रही है उक्त घटना मंडला निवास रोड पर बकौरी के पास बंजारी माता के मंदिर के यहां की बतलाई जा रही हैं नायब तहसीलदार की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी की नयाबतहसीलदार का चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया हालाकि गनीमत यह रही की बस मे बैठे सभी यात्री और चार पहिया वाहन का चालक और नायब तहसीलदार  सभी सुरक्षित हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post