Breaking

revanchal times new

आवासहीनों को पक्का मकान ,हर घर तक स्वच्छ पेयजल का लक्ष्य - नीरज मरकाम...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले की विधानसभा बिछिया के जनपद पंचायत घुघरी में चल रही विकास यात्रा ग्राम दुलादर, पलकी, कुसमी,भानपुर,कचनारी ,उरवाहि पहुँची विकास यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला महामंत्री , जनपद सदस्य  एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मरकाम ने भाजपा सरकार की सभी योजनाओं के विषय में बताया गया एवं योजनाओं का लाभ लेने को कहा उन्होंने कहा कि अनेक वर्षों तक देश मे कांग्रेस की सरकार रही उसके रहते विकास कार्य नही हुए भाजपा सरकार के बनने के बाद निरंतर विकास कार्य प्रगतिशील है पहले गाँव में 2 या चार इंद्रा आवास आया करते है उसके लिए जनता यहां वहां भागती थी कि हमे मिल जाये और आज की स्थिति में भाजपा सरकार एक एक ग्राम पंचायत में सैकड़ो प्रधानमंत्री आवास सरकार दे रही है।हर घर टोटी वाला नल पहुच रहा इस पर निरंतर कार्य जारी है।  मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जन्म से लेकर मृत्यु के बाद तक कि योजना से आम जन को लाभान्वित कर रही । वर्तमान में मान. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की घोषणा की जिसके तहत विवाहित अविवाहित माताओं ,बहनों को 1000 रुपये हर महीने देगी जिसके सर्वे कार्य चालू हो गया है।8 मार्च 2023 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ये योजना धरातल में दिखेगी। ऐसी ढेर सारी योजनाओं और विकास कार्यो को भाजपा सरकार आमजन तक पहुचा रही।विकास यात्रा के दौरान जल यात्रा भी चल रही इस अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गयी। जलजीवन मिशन के कार्यो  एवं अन्य का भूमिपूजन भी किया गया। भाजपा सरकार की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए  मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर भी लगाए जा चुके उसके बाद धरातल की स्थिति जानने , छूटे हुए हितग्राहियों को लाभ दिलाने, स्वीकृति हुए विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा यह यात्रा 5 फरवरी से 25 फरवरी तक निरन्तर चलेगी। अंतिम छोर तक के व्यक्ति को भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु निरंतर धरातल पर जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी,कर्मचारी आम जन तक इस विकास यात्रा के माध्यम से पहुँच रहे है। इस अवसर पर जनपद सदस्य कलीराम धुर्वे, ग्राम पंचायत सरपंच, भाजपा मण्डल महामंत्री राजकुमार चौकसे, किसान मोर्चा विधानसभा प्रभारी महादेव अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा दीपक नामदेव ,इंदर लाल नन्दा सहित आम जनमानस की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post