कई बार हम शरीर में होने वाले सेहत संबंधि बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि ऐसा करना भारी पड़ सकता है क्योंकि आगे जाकर यह आपके लिए गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम बन सकती है। कई बार पानी पीने के बाद भी बार-बार मुंह सूखता है और अचानक तेज प्यास महसूस होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो सतर्क हो जाएं क्योंकि ये किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। मुंह सूखना एक ऐसी स्थिति है, जिसमें सलाइवरी ग्लैंड्स मुंह की नमी को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में सलाइवा का उत्पादन नहीं कर पाते। सलाइवा ओरल हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह बैक्टीरिया की ओर से बनाए गए एसिड को न्यूट्रलाइज करने में मदद करता है।
अल्जाइमर का संकेत
अगर आपका मुंह बार बार और बहुत ज्यादा सूखता है तो यह स्ट्रोक, डायबिटीज या अल्जाइमर का संकेत हो सकता है। कई बार मुंह सूखने का यह लक्षण एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसे एचआईवी या स्जोग्रेन सिंड्रोम का संकेत भी हो सकता है।
हाई ब्लड शुगर लेवल
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से भी गला सूखने लगता है। अगर ऐसा है तो अलर्ट हो जाएं। ब्लड में शुगर लेवल हाई होने को हाइपरग्लाइसीमिया भी कहा जाता है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, हाइपरग्लाइकेमिया में मुंह सूखने और प्यास बढ़ने के साथ बार-बार यूरिनेशन की प्रॉब्लम भी होती है। बता दें कि तनाव, किसी बीमारी की वजह से, जरूरत से ज्यादा खाना खाने की वजह से, एक्सरसाइज़ की कमी से, हिडाइड्रेशन और डायबिटीज से जुड़ी दवाइयां मिस करने से हाई ब्लड शुगर की प्रॉब्लम होती है.
क्या करें?
अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप च्युइंगगम चबाएं। अगर आपकी किसी बीमारी की वजह से पहले से दवाइयां चल रही हैं तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें। इसके साथ ही सौंफ का पानी भी इसमें राहत दे सकता है। एक ग्लास पानी डालकर उसमें 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच मिश्री डालकर उबालें। ठंडा होने पर इसे पीने से मुंह के सूखेपन में फायदा मिलता है। सौंफ में फ्लेवनॉयड्स होते हैं जो लार बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा एक गिलास पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदे और थोड़ा-सा शहद मिलाएं। इसे थोड़ी-थोड़ी देर तक पीते रहें। इससे मुंह में लार बनती रहेगी और ड्राई माउथ प्रॉब्लम नहीं होगी।

No comments:
Post a Comment