BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
करियर और कारोबार में सफलता के लिए अपनाएं ये अचूक उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 8, 2023

करियर और कारोबार में सफलता के लिए अपनाएं ये अचूक उपाय

 


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को समर्पित है. हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी का पूजन अनिवार्य है उसके बाद ही कार्य आरंभ किया जाता है. कहते हैं कि गणेश जी का पूजन करने से कार्य में सफलता मिलती है और रास्ते में आ रहे सभी विघ्न दूर होते हैं. यदि कोई व्यक्ति करियर और व्यापार के क्षेत्र में सफलता पाना चाहता है तो उसे भी गणेश जी का पूजन अवश्य करना चाहिए. इसके साथ ही बुधवार के दिन कुछ विशेष अपनाने से भी जीवन में खुशियों का प्रवेश होता है.

बुधवार के उपाय

  • अगर आप करियर या व्यापार में सफलता पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन विधि-विधान के साथ भगवान गणेश का पूजन अवश्य करें. पूजन के दौरान अथर्वशीर्ष का करना बेहद ही लाभदायक होता है.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को दूर्वा अतिप्रिय है और इसलिए उनका पूजन करते समय दूर्वा जरूर अर्पित करनी चाहिए. गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करना शुभ माना गया है. इसके साथ ही उन्हें लड्डूओं का भोग भी जरूर लगाएं.
  • किन्नरों के आशीर्वाद को बहुत महत्व दिया गया है और इसलिए बुधवार के दिन किसी किसी किन्नर को कुछ पैसे दान दें. इसके बाद उनसे कुछ पैसे आशीर्वाद के तौर पर लें. इन पैसों को मंदिर में रखें और धूपबत्ती दिखाएं. फिर किसी हरे रंग के कपड़े में पैसे बांधकर तिजोरी में रख दें, इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होगी.
  • इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति कर्ज में डूबा हुआ है और लाख कोशिशों के बाद भी कर्ज से छुटकारा नहीं पा रहा. तो उसे बुधवार के दिन यह उपाय जरूर अपनाना चाहिए. बुधवार के लिए साव पाव हरी मूंग लेकर आएं फिर उसे उबालकर उसमें घी और शक्कर मिलाकर गाय को खिलाएं. इससे आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी.
  • बुधवार के दिन 7 साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरी साबुत मूंग लेकर उन्हें एक हरे रंग के कपड़े में बांधकर किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख आएं. ध्यान रखें कि ऐसा करते वक्त आपको कोई देखें नहीं और किसी को इस बारे में बताएं भी नहीं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. 

 दैनिक रेवांचल टाइम्स  इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment