Breaking

revanchal times new

भष्ट सचिव एवं रोजगार सहायक के संरक्षण में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी का बाजार पंचायत.....


दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी -  इन दिनों प्रदेश में भ्रष्ट और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए प्रदेश के मुखिया अथक प्रयासों में लगे हुए हैं। वहीं कुछ छुट भैया अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमानी करते नजर आ रहे हैं। निजी स्वार्थ के चलते आम जनता का खून जूस रहे हैं। साथ ही प्रशासन के लाखों रुपए का गबन कर अपनी जेब भर रहे हैं। इसी तर्ज में मामला सामने आया है पूरा मामला जनपद पंचायत केवलारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खापा बाजार का है जो पूर्व में भी भ्रष्टाचार को लेकर अखबारों एवं प्रशासन के संज्ञान में है फिर भी कार्यवाही के नाम पर प्रशासन की लापरवाही छोटे  कर्मचारियों को भ्रष्टाचार करने में बढ़ावा दे रहे है। ग्राम पंचायत में ग्रामीण जनों को शासन प्रशासन की मूलभूत योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भ्रष्ट सचिव रघुराज बघेल एवं रोजगार सहायक प्रदीप राय अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी और अपने चाहतों की भर रहे हैं जेब चल रहा है फर्जी बिलों का खेल घटिया सामग्रियों का प्रयोग कर कर रहे हैं निर्माण कार्य मचा रखी है लूट। वहीं पूर्व से भी ग्रामीणों द्वारा निरंतर शिकायत के बाद भी आजतक  निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने में असमर्थ रहा प्रशासन जिसके चलते भ्रष्ट सचिव रघुराज बघेल एवं रोजगार सहायक प्रदीप राय के जैसे लोगों के हौसले बुलंद हैं। वही ग्रामीणों की माने तो भ्रष्ट सचिव रघुराज बघेल अपना मनमाना रवैया अपनाते हैं एवं आम जनता को परेशान करते हैं वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने रोजगार सहायक के ऊपर भी पूर्व से निरंतर आरोप लगाते हुए  बताएं कि इन्हें अपने निजी कामों अपनी दुकानदारी से फुरसत मिले तो यह पंचायत में आकर काम करें वही आपको बता दें कि पूर्व में भी भृष्ट रोजगार सहायक प्रदीप राय के ऊपर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी मस्टररोल में हाजिरी भरना एवं अन्य निर्माण कार्यों में गमन करने के आरोप भी निरंतर लगते रहे हैं। मगर आज तक जांच ना हो पाना यह एक अहम मुद्दा बन बैठा है। जिसके चलते भ्रष्टाचार करने में भ्रष्ट सचिव जैसे लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिम्मेदार जैसे मानो धृतराष्ट्र की तरह बन बैठे।


अखिल बन्देवार के साथ दैनिक रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post