BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य पिछले तीन - चार वर्षों से चल रहा है कछुआ गति से...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 8, 2023

प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य पिछले तीन - चार वर्षों से चल रहा है कछुआ गति से......




दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी -  सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा राम मंदिर चौक से कलार बाकी बंडोल तक 26 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क निर्माण का कार्य पिछले 3 से 4 वर्षों से कछुआ गति से चलने के कारण सैकड़ों ग्रामीणों का आना जाना बुरी तरह से प्रभावित हुआ है रोड में चारों और डस्ट उड़ने से ग्रामीणों के साथ-साथ क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की फसलें भी खराब हो रही हैं विशेषकर सब्जी भाजी टमाटर पर इसका असर देखने को मिल रहा बार-बार ग्रामीणों के निवेदन और अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी प्रधानमंत्री सड़क के ठेकेदार की घोर लापरवाही हिटलर शाही चरम सीमा पर है अरुण अवस्थी नाम का उक्त ठेकेदार अपनी हिटलर शाही के कारण जनता की भारी आक्रोश का कारण बन रहा है ।क्षेत्रीय ग्रामीणों में इस रोड के अधूरे कार्य से इतना गुस्सा भरा हुआ है कि किसी दिन यह विकराल विवाद का रूप धारण कर सकता है ग्रामीणों के साथ-साथ सैकड़ों गांव से आने वाले विद्यार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है अधूरी सड़क निर्माण से गिट्टी के टुकड़े छात्र-छात्राओं को लग रहे हैं जिस से लगातार दुर्घटनाएं घट रही हैं आए तो नाम रास्ते पर जाम लगने के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है राम मंदिर चौक से स्टेशन तक एक और की रोड बनने से और उस रोड की सफाई व्यवस्था सही तरीके से नहीं होने से भारी दष्ट व ग्रामीणों वाहन दुर्घटना कष्ट हो रहे हैं कान्हीवाड़ा ग्राम पंचायत की राम मंदिर चौक से पुराने धर्म साले तक नाली रोड निर्माण के कारण पूरी तरह से बंद हो जाने के कारण गंदगी बज बजा रही है एक और की नाली को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है नाली बंद हो जाने से ग्रामीणों के घर का पानी निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है समय रहते हुए इस विषय पर अगर ध्यान नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन का रूप धारण कर सकता है ग्रामीणों का गुस्सा क्षेत्र के नागरिकों ने सिवनी जिले के नए कलेक्टर महोदय व प्रधानमंत्री सड़क के महाप्रबंधक सहित क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते क्षेत्रीय विधायक सहित मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र रोड का निर्माण प्रारंभ किए जाने की मांग की है अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी के साथ इस प्रकार के फर्जी हिटलर शाह अरुण अवस्थी जैसे ठेकेदार को टर्मिनेट करने की मांग भी की गई ताकि किसी अन्य योग्य ठेकेदार से इसका निर्माण कराया जा सके बार-बार जनता की इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई जा रही है इस विषय को लेकर माननीय जिला कलेक्टर महोदय सहित खान मंत्री सड़क योजना के अधिकारियों से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महामंत्री एम नईम खान ने ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र प्रारंभ किए जाने का आग्रह किया अन्यथा चक्का जाम करने की बात भी कही है।

No comments:

Post a Comment