रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाले थाना बम्हनी में एक लड़की जिसकी उम्र 17 साल 04 माह की दिनांक 05.01.2023 दिन में करीवन 03.00 बजे डिब्बा लेकर संडास जाती हूँ कहकर खेत की तरफ गयी थी जो वापस नही आयी। जिसकी तलास आस पास पड़ोस मे किये कोई जानकारी नही मिली। दूसरे दिन रिस्तेदारी में फोन लगाकर भी पता किये कोई जानकारी नही मिली। प्रार्थी को संदेह है की नाबालिक लड़की कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर बिना संरक्षक की अनुमति के भगा ले गया है। रिपोर्ट पर अप.क्रं. 10/2023 धारा 363 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस मुख्यालय द्वारा अपहृत बालक बालिका के दस्तयाबी के संबंध मे चलाये जा रहे (आपरेशन मुस्कान) के अंतर्गत निरी. नीलेश दोहरे थाना प्रभारी बम्हनी को अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की शीघ्र तलास पतास साजी करने हेतु निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी बम्हनी द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महो. मण्डला एंव एस.डी.ओ.पी. नैनपुर श्रीमति अमृता दिवाकर के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया। निरी.श्री नीलेश दोहरे थाना प्रभारी बम्हनी के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की तलास पतारसी के दौरान परिजनो, रिस्तेदारी, सहेलियो से अपहृता के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर थाना क्षेत्र, दीगर थाना क्षेत्र, एवं जिले से लगे हुये जिलो से एवं सायबर सेल मण्डला से जानकारी प्राप्त कर तलास पता साजी की गयी जो सायबर सेल मण्डला से संदेही नंबरो की लोकशन प्राप्त कर लोकेशन तेलगाना, हैदराबाद, चेन्नाई, पांडूचेरी, प्राप्त होने पर तत्काल थाना बम्हनी पुलिस द्वारा अपहता की तलास हेतु पुलिस टीम रवाना किया जाकर अपहर्ता नाबालिक बालिका को थाना मेडपलयम पाँडुचेरी में दिनांक 06.02.2023 को दस्तयाब कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया है।

No comments:
Post a Comment