Breaking

revanchal times new

प्रभारी मंत्री ने किया एकलव्य विद्यालय सेमरखापा का आकस्मिक निरीक्षण

मण्डला 7 फरवरी 2023





खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने आज एकलव्य

विद्यालय सेमरखापा एवं कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने छात्र-

छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री

ने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा जो भी राशि आवंटित की जाती है उनका

निर्धारित समयावधि में समुचित उपयोग किया जाना चाहिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, सहायक

आयुक्त जनजाति कार्यविभाग विजय तेकाम सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post