Breaking

revanchal times new

28 फरवरी तक टेबलेट नहीं खरीदने वाले शिक्षकों का रूकेगा वेतन

मण्डला 7 फरवरी 2023


                समस्त शासकीय प्राथमिक शालाओं में पदस्थ समस्त शिक्षकों को टेबलेट क्रय किया जाना अनिवार्य है। जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि जिले में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा टेबलेट क्रय हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है रजिस्ट्रेशन की स्थिति अत्यंत न्यून स्तर पर है। इस संबंध में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शिक्षक द्वारा टेबलेट क्रय की ऑनलाईन प्रक्रिया 28 फरवरी 2023 तक नहीं किये जाने पर संबंधित शिक्षक का माह फरवरी पैड मार्च 2023 का वेतन आहरित नहीं करने के निर्देश दिए हैं। अंतिम तिथि के बाद पदस्थ समस्त शिक्षकों को स्वयं की व्यक्तिगत राशि से टेबलेट क्रय किया जाना अनिवार्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं की होगी। डीपीसी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी उपरोक्तानुसार प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले शिक्षकों का माह फरवरी 2023 का वेतन आरहण ना किया जाए अन्यथा आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रस्ताव राज्य शिक्षा केन्द्र को भेजा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post