मण्डला 7 फरवरी 2023
प्रदेश सरकार के
निर्देशन में प्रदेश के साथ-साथ मंडला जिले में भी 5 से 25 फरवरी तक विकास यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 7 फरवरी को मवई के घुटास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 131.96 लाख रूपए से निर्मित 12 बिस्तर वाले
आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया गया। इस केन्द्र से घुटास
एवं आसपास के लगभग 25 ग्रामों के लोगों को
स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता
संरक्षण एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह,
जिला
पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, विधायक बिछिया नारायण
सिंह पट्टा, पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह एवं तुलसीराम
धूमकेती, जनपद अध्यक्ष मनीषा मरकाम, भीष्म द्विवेदी, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्थानीयजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते
हुए प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि सरकार आदिवासियों के विकास के लिए
समुचित प्रयास कर रही है। जनजातियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विविध
योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट के द्वारा जल, जंगल, जमीन और वनोपज पर आदिवासियों को अधिकार देने का प्रयास किया
जा रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभ देने
के लिए विकास यात्राओं का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दौरान
पाई गई समस्याओं के चिन्हांकन और उसके तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण तथा योजनाओं
के लाभ से छूटे हुए लोगों को लाभ देने का कार्य भी विकास यात्रा में किया जा रहा
है। स्थानीय लोगों द्वारा घुटास में महाविद्यालय की स्थापना, खेल मैदान की स्वीकृति, घुटास को विकासखंड बनाने, एटीएम एवं बीएसएनएल टावर लगाने संबंधी मांग रखे जाने पर प्रभारी मंत्री
बिसाहूलाल सिंह ने आवश्यक प्रयास करने तथा मंगलभवन के लिए 20 लाख रूपए की राशि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने नायब तहसीलदार को
सप्ताह में एक दिन घुटास में बैठकर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत
अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने
के लिए यह यात्रा निकाली गई है। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति को पात्रतानुसार शासन
की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक बिछिया नारायण
सिंह पट्टा ने अपने संबोधन में आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने पर
क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि इस केन्द्र के स्थापित
होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान संभव होगा। पूर्व विधायक
शिवराज शाह ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण विकास यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।
घुटास में विकास यात्रा
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं अतिथियों ने उपस्थित
हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया तथा संकल्प पुस्तिका का विमोचन किया। साथ
ही स्वीकृत निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया
गया। कार्यक्रम का संचालन
अखिलेश उपाध्याय ने किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment