BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास से हमारे तन के साथ मन भी स्वस्थ रहता है... शास.उ.मा.वि. दौंदीवाड़ा में हुआ आयोजन.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 14, 2023

सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास से हमारे तन के साथ मन भी स्वस्थ रहता है... शास.उ.मा.वि. दौंदीवाड़ा में हुआ आयोजन..




दैनिक रेवांचल टाइम्स - सब काम हाथों की लकीरों से नहीं बल्कि माथे के पसीने से संभव : सीएम चौहान

दौंदीवाड़ा, 12 जन. 2023। स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि जो जैसा सोचता है और करता है वह वैसा ही बन जाता है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने आपको कमजोर नहीं समझना चाहिए बल्कि मजबूत समझना चाहिए, तभी वह मजबूत बनेंगे। सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास से हमारे तन के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। सब काम हाथों की लकीरों से नहीं बल्कि माथे के पसीने से संभव हो जाते हैं। हम ठान लेते हैं, वह कर ही लेते हैं।

उक्ताशय की बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये रिकार्डेट भाषण में कही। ज्ञातव्य है कि आज 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर 6वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने सामूहिक सूर्यनमस्कार एवं योग प्राणायाम किया।

इसी तारतम्य में आज शुक्रवार 12 जनवरी को स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बरघाट विकासखंड अंतर्गत शास.उ.मा.वि. दौंदीवाड़ा में प्रात: 9 बजे से राष्ट्रीय गीत एवं मध्यप्रदेश गान के साथ सामूहिक सूर्यनमस्कार एवं योग प्राणायाम का कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके पश्चात योग दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रिकार्डेट उद्बोधन बच्चों को सुनाया गया। तत्पश्चात योगगुरू बाबा रामदेव के रिकार्डेट योग-प्रणायाम प्रोग्राम का आॅडियो चलाकर इसके निर्देशन में उपस्थित सभी स्कूली बच्चों एवं स्टाफ ने सूर्यनमस्कार एवं योग प्राणाम किया। इस दौरान सूर्यनमस्कार के तीन चक्र हुये एवं योग में कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम आदि गतिविधियां कराई गई। यहां उल्लेखनीय होगा कि इस कार्यक्रम में हायर सेकण्डरी स्कूल दौंदीवाड़ा के अलावा ईपीएस माध्यमिक शाला दौंदीवाड़ा के बच्चे एवं स्टाफ ने भी सहभागिता निभाई।

स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत : प्राचार्य

इस दौरान शाला की प्राचार्य ज्योति गोंदुड़े ने युवा दिवस पर कहा कि हर साल 12 जनवरी को युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के जन्मदिन को चिन्हित करने के लिये मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद जी आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेणास्त्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। भारत सरकार ने वर्ष 1984 में इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था, तब से लेकर हर साल 12 जनवरी को विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में हम मनाते चले आ रहे हैं।

बच्चों को पोष्टिक आहार अंकुरित चना और मूंग का वितरण

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में भाग लेने वाले स्कूली विद्यार्थियों को पोष्टिक आहार के रूप में अंकुरित चना और मूंग का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक स्कूल गलबल टोला के शिक्षक हेमेन्द्र परते, फूलवती परते, प्राथमिक स्कूल ओखाटोला से ठाकरे, बाकलवार, ईपीएस माध्य.शाला से  ठाकुर,हरिनखेड़े, लांझेवार, तीरन कटरे उपस्थित रहीं। साथ ही एसएमपी अध्यक्ष विजय शरणागत, उपाध्यक्ष  सोनिया करहारी, सरपंच ओम प्रकाश वाडिवा, पूर्व सरपंचों में  देवकन्या बिसेन एवं टीकाराम पटले, सांसद प्रतिनिधि रीमचंद राहंगडाले के अलावा ग्रामीणों में बिहारी लाल बिसेन, यादोराव शरणागत, देवकीनंदन बिसेन, स्कूल स्टाफ में  जाहिदा खान, प्रफुल्ल पंद्राम, अजय उईके, योग क्लब प्रभारी धर्मेन्द्र बाकले आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर शास.उ.मा.वि. दौंदीवाड़ा की प्राचार्य श्रीमती ज्योति गोंदुड़े ने उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुये आगे भी स्कूल के हर कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment