दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जाता है जिसके तहत सत्र 2022 का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य के विभिन्न शहरों में किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार एवं पारंपरिक खेलों के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में विभिन्न आयोजन संपन्न हुए। इस दौरान महाविद्यालय में मणिपुर की पारंपरिक खेल थांगता एवं पंजाब के पारंपरिक खेल गटका के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में रंगोली, पोस्टर एवं परंपरागत क्षेत्रीय खेल जैसे पिट्टू, गिल्ली डंडा, आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रभारी प्राचार्य नवीन हरदहा के संरक्षण एवं क्रीड़ाधिकारी श्री प्रशांत यादव के देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन हरदहा ने कहा कि हमारे पारंपरिक खेलों का महत्व बढ़ता ही जा रहा है तथा इसे जीवंत रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी प्रशांत कुमार यादव ने कहा कि विद्यार्थी अपने ग्राम में इस आयोजन के बारे में लोगो में जागरूक भी करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ राजकुमार सिंगौर, डॉ. विजय मौर्य, डॉ. घनश्याम झारिया, डॉ. गरिमा छाबड़ा, डॉ. गोविंद सिंह दांगी, विजित मेश्राम संदीप चौरसिया एवं छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन
bydigital bharat
-
0

.jpeg)
