BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आर्थिक संकट और मानसिक तनाव दूर करेंगे भगवान हनुमान, मंगलवार को करें ये उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 24, 2023

आर्थिक संकट और मानसिक तनाव दूर करेंगे भगवान हनुमान, मंगलवार को करें ये उपाय

  




रेवांचल टाईम्स :हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक वार किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. आज मंगलवार है और यह दिन राम भक्त हनुमान को समर्पित है. इस दिन पूजा करने से हनुमान प्रसन्न होते हैं और भक्तों में जीवन में हो रहे अमंगलों को दूर करते हैं. मंगलवार के दिन व्रत भी किया जाता है और आज के दिन दान करने से उसका फल हजार गुना मिलता है. इसके अलावा अगर मंगलवार के दिन आप कुछ विशेष उपाय अपनाएंगे तो आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा.
मंगलवार के उपायमंगलवार के दिन सुबह सबसे पहले एक रोटी गाय की निकालें और उसे किसी लाल या गेहुएं रंग की गाय को खिलाएं.
अगर आप हनुमान जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन उनके मंदिर में जाकर नारियल चढ़ाएं. ऐसा करना शुभ माना जाता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को लाल रंग अतिप्रिय है, इसलिए उनकी पूजा करते समय लाल वस्त्र ग्रहण करें.
पूजा में भी लाल फल, लाल फूल और लाल रंग की मिठाई चढ़ाएं. इससे आपको हर मनोकामना पूरी होगी.
मंगलवार के दिन पांच लाल फूल मिट्टी के पात्र गेहूं के साथ रखकर उसे घर की छत के पूर्वी कोने में ढंककर रख रें. एक सप्ताह तक बिना हाथ लगाए इसे ऐसे ही रखा रहने दें. फिर अगले मंगलवार को वह गेहूं छत पर फैला दें और फूल को घर के मंदिर में रख दें.
अगर आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो पांच मंगलवार तक किसी देवी के मंदिर ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की कामना करें.
मंगलवार के दिन दान करना भी शुभ होता है. इस दिन तांबा, केसर, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, लाल गुलाब, सिन्दूर, शहद, लाल पुष्प, मसूर की दाल, लाल कनेर का फूल, लाल मिर्च, लाल पत्थर और लाल मूंगा के दान का विशेष महत्व है.
इस दिन हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं और चमेल के तेल का दीपक जलाकर पूजा करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment