BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रजाई-गद्दे के कारखाना में लगी भीषण आग, मां-बेटी जिंदा जली..! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 24, 2023

रजाई-गद्दे के कारखाना में लगी भीषण आग, मां-बेटी जिंदा जली..!



जबलपुर। शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र रद्दी चौकी के अंतर्गत आने वाले मक्का नगर में एक मकान नुमा कारखाने में मंगलवार को सुबह करीब 11:00 बजे आग लग गई। जिसमें मां बेटी जिंदा जल गई। क्षेत्र में आग लगने से रहवासी क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

लोग इधर-उधर भागने लगे। क्षेत्रीय नागरिक अपने स्तर पर आग बुझाने की मशक्कत करते रहे। आनन-फानन में नगर निगम के दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर निगम के 5 दमकल वाहन रवाना किए गए। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। वहीं मां-बेटी की मौत हो चुकी थी।

नगर निगम के दमकल विभाग के मुताबिक सुबह 11:10 पर आग लगने की सूचना मिली और तुरंत ही पहले 3 और बाद में 2 वाहन रवाना किए गए।

बताया जाता है आग मक्का नगर हनुमानताल गली नंबर सात में पक्के मकान में लगी थी। इस वक्त मकान में 25 वर्षीय नगीना और उसके 6 वर्षीय बेटी हिना थी। वे आग की लपटों में गिर गई और बुरी तरह से झुलस गई। देखते ही देखते आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौत हो गई।

गद्दा बनाने का काम करता है पति





बताया जाता है कि मृतिका के पति ने रजाई गद्दे का कारखाना घर की पहली मंजिल पर खोल रखा था। जिससे आग तेजी से फैली और आपकी लपटों में पूरा घर गिर गया। रास्ता संकरा होने से आग पर काबू करने में परेशानी हुई। वहीं लोगों कीी भीड़ भी लगी रही। नगर निगम दमकल दमकल शाखा के मुताबिक प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment