Breaking

revanchal times new

प्रवीण छोटे ठाकुर को एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनने पर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने किया स्वागत








रेवांचल टाईम्स - नैनपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकोशल प्रांत का 55वॉं प्रांत अधिवेशन विगत 25 दिसंबर 2022 सतना में संपन्न हुआ।जिसमें पूरे प्रांत से एवं मंडला नैनपुर इकाई के अभाविप के कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें 
नैनपुर इकाई से एबीवीपी नगर मंत्री प्रवीण छोटे ठाकुर को एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर 3 जनवरी 2023 को नैनपुर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला साल श्रीफल भेंट कर प्रवीण छोटे ठाकुर का भव्य स्वागत किया।
 और सभी छात्र छात्राओं ने छात्र हित में आगे बढ़कर काम करने की बात कही। स्वागत बेला में एबीवीपी भाग संयोजक तुषार यादव, नगर विद्यालय प्रमुख अनुराग ठाकुर,नगर तकनीकी प्रमुख आदित्य गौतम,नगर तकनीकी सह प्रमुख पलास भोर,स्टडी सर्कल प्रमुख रामेश्वर जंघेला, महाविद्यालय मंत्री मोहित लोधी,महाविद्यालय उपाध्यक्ष आकांक्षा यादव,महाविद्यालय राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख आयुषी यादव,महाविद्यालय SFD प्रमुख कशिश खान,महाविद्यालय SFS प्रमुख पूनम शुर्यवंशी,महाविद्यालय सह छात्रा प्रमुख पुष्पा मरावी,कार्यकारिणी सदस्य अंशुल रजक,मनु ठाकुर,सलिनी भावरे,दीपिका जंघेला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post