दैनिक रेवांचल टाइम्स - मण्डला विगत दिवस स्थानीय आज़ाद हिंद नव युवक मंडल पदमी द्वारा डॉ भीमराव स्टेडियम पदमी में 17 दिसम्बर से फ्री स्टाइल डे नाइट टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। जिसका फाइनल मुकाबला आदर्श क्रिकेट क्लब चौराहा एवम क्रिकेट क्लब मधुपुरी के मध्य खेला गया जिसमें विजेता मधुपुरी एवं उपविजेता खड़देवरा चौराहा रही समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता भीष्म द्विवेदी जिलाध्यक्ष भाजपा मण्डला, मुख्य अतिथि फग्गन सिंह कुलस्ते केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में देवसिंह सैयाम विधायक मण्डला, सोनू भलावी अध्यक्ष जनपद पंचायत मण्डला, संदीप सिंह सदस्य जिलापंचायत मण्डला, संदीप सिंगौर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मण्डला, मति वंदना चक्रवर्ती जनपद सदस्य, श्रीमती अंजू भैना सरपंच पदमी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ विजेता टीम को 51000/-हज़ार रुपये नगद सह विजेता कप एवं उपविजेता टीम को 31000/- रुपये नगद सह उपविजेता कप मुख्यातिथि के करकमलों से प्रदाय किया गया। समापन कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के लिए तोर पायल की झंकार छत्तीसगढ़ी कलामंच के कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति रही मैदान में हज़ारों की संख्या में दर्शक पहुचे थे जिसे स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से नियंत्रित किया जा सका
फ्री स्टाइल डे नाइट टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
bydigital bharat
-
0

