BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में दीदी कैफे की महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री ने भी की उत्पादों की सराहना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 7, 2023

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में दीदी कैफे की महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री ने भी की उत्पादों की सराहना

 



 

मंडला 7 जनवरी 2023

            मंडला जिले के विकासखण्ड बीजाडांडी में म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की दीदियों द्वारा दीदी कैफे का संचालन किया जा रहा है। दीदी कैफे में मिलने वाले स्थानीय व्यंजन एवं देशी स्वाद धीरे-धीरे प्रसिद्ध हो रहे हैं। दीदी कैफे का संचालन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अद्भुत प्रयास है। ग्राम खुक्सर के ओमदेवी आजीविका स्व-सहायता समूह के सदस्य जो कि सभी आदिवासी समुदाय से आते हैं, खुक्सर नेशनल हाईवे के नजदीक होने के कारण यहां यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है ऐसे में म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की दीदियों के द्वारा दीदी कैफे खोला गया। दीदी कैफे का संचालन 11 दीदियों का समूह करता है। उक्त समूह को दीदी कैफे संचालन एवं साम्रगी हेतु ग्राम संगठन के माध्यम से 30 हजार रू. का सहयोग किया एवं जनपद पंचायत से समन्वय कर दीदी कैफे हेतु भवन की व्यवस्था भी की गई। दीदी कैफे वर्तमान में चाय-नाश्ता के साथ-साथ महिला स्व-सहायता समूह के विभिन्न स्थानीय उत्पाद, जैसे- शहद, अगरबत्ती, महुआ के लड्डू एवं विशेष तौर पर कोदो की खीर आदि भी उपलब्ध कराता है।

 

मुख्यमंत्री ने भी लिया कैफे के उत्पादों का स्वाद

 

            मंडला प्रवास के दोरान म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दीदी कैफे के उत्पादों का जायका लिया और यहां उन्होंने कुटकी की खीर और चाय पिया। सीएम श्री चौहान को कुटकी की खीर का स्वाद बहुत अधिक पसंद आया। कैफे में कोदो का मीठा और नमकीन चीला चखने के बाद मुख्यमंत्री ने चीलों (स्थानीय उत्पाद) को पैक कर अपने साथ लेकर गए। इस दौरान दीदी कैफे की सभी दीदियों के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रुप फोटो भी लिया। दीदियों का कहना है कि रोज हाईवे से गुजरने वाले वाहन रूकते हैं और दीदी कैफे में चाय, नाश्ता के साथ-साथ समूह के उत्पाद भी खरीद कर ले जाते हैं जिससे प्रतिदिन लगभग 2 से 3 हजार रू. की अच्छी-खासी आय भी हो रही है।

No comments:

Post a Comment