रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के नारायणगंज नगर में आसपास के गांव कस्बों तक यात्रियों की सुविधा के लिए चार पहिया वाहन नारायणगंज बस स्टैंड से चलते हैं जिससे चार पहिया और तीन पहिया आटो चालको व वाहन मालिकों का रोजगार भी लगा हुआ है परंतु मंडला के पास बबैहा पुल की मरम्मत कार्य चालू होने के कारण जबलपुर मंडला रूट को परिवर्तित कर दिया गया है जिसके कारण मंडला जाने वाली बस बबलिया होते हुए फूलसागर के रास्ते मंडला जा रही है और रास्ते में पड़ने वाले गांव कस्बों की सवारी भी बस वाले बैठा कर ले जा रहे हैं जिससे छोटे वाहनों में सवारी ना होने से इनके रोजगार पर प्रभाव पड़ रहा है जिससे कारण वाहन चालक और मालिक परेशान हैं।
बसो का रूट बदलने से चार पहिया सवारी वाहनों को हो रहा नुकसान...
bydigital bharat
-
0
