रेवांचल टाईम्स - नैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रेवाड़ा में मनिया पहुंच मार्ग का निर्माण आर.ई.एस विभाग से सुदूर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसका कोई माप दंड ही नही हैं।जोकि सड़क निर्माण की लागत कितनी और ठेकेदार कोन हैं। मौके पर कोई भी निर्माण कार्य का बोर्ड नही लगाया गया है। जबकि नियम अनुसार सड़क की मोटाई 1मीटर होनी चाहिए थी। मगर ठेकेदार ने अवैध उत्खनन कर मुरम रोड के निर्माण कार्य में लगाई हैं।वही ठेकेदार पैसा सड़क निर्माण में लगाने के बजाए अधिकारी और उपयत्री मिलकर कर हजम कर रहे है। और सड़क निर्माण के नाम पर सिर्फ लिपापोती कर रहे है। जिसका प्रमाण उक्त सड़क में देखा जा सकता है। वही जानकारी के अनुसार उक्त रोड में आर.ई.एस विभाग प्रमुख दीपक आर्मों का ठेकेदार को खुला संरक्षण मिला हुआ हैं। जिसका प्रमाण रेवाड़ा पंचायत में सड़क निर्माण कार्य में देखा जा सकता है। वही ऐसे अनेक निर्माण कार्य है। जोकि कागजों में चल रहे हैं। मगर विभाग द्वारा जांच के नाम पर सिर्फ शून्य ही साबित हुए है।
आर.ई.एस विभाग में अधिकारी और ठेकेदार ग्राम में बनने वाली सुदूर सड़क में जमकर रहे हैं। घोटाला...
bydigital bharat
-
0

