दैनिक रेवांचल टाइम्स - बांदीकुई/दौसा विप्र कार्मिक संगठन द्वारा बांदीकुई (ज़िला दौसा) में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रतिभा सम्मान समारोह का गया। इस कार्यक्रम के संचालक गोपाल जगदीश गुरु थे। एवं अध्यक्ष गोपाल जगदीश गुरु ने बताया कि प्रतिभावान बच्चो, नव नियुक्त कर्मचारी व मीडिया कर्मी को सम्मानित को बैग,फ़ाइल फोल्डर,मैडल,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अर्चना शर्मा अध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड राज्य मंत्री, महेश शर्मा अध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड राज्य मंत्री, मंजू शर्मा ,संजय गौड़ विशेष सलाहकार स्वेच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र,पंकज दाधीच वरिष्ठ नेताओं ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी सुभाष पाराशर जी थे। इस अवसर पर वरिष्ठ सेवानिवृत कर्मचारियों का भी स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मीडिया कर्मी सुमित कुमार बैरवा, घनश्याम , अजीत मिश्रा, राकेश मिश्रा, मनीष शर्मा, विनीत शर्मा ,बृजभूषण शास्त्री जी को सम्मानित किया गया। इस दौरान गोपाल जगदीश गुरु, देवेंद्र शर्मा, लोकेश कुमार शर्मा, प्रियवृती शर्मा आदि स्टाफ मौजूद थे।
विप्र कार्मिक संगठन बांदीकुई ,जिला -दौसा ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह ( 2023 ) कार्यक्रम आयोजित
bydigital bharat
-
0
