Breaking

revanchal times new

Jabalpur अंधी हत्या का खुलासा: कलयुगी बेटे ने की अपने ही पिता की हत्या



जबलपुर। थाना पनागर अंतर्गत 26 नवंबर को हुई अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के बेटे ने ही वारदात को अंजाम दिया था। हत्या करने के पीछे आरोपी ने कारण बताया वो काफी चौकाने वाला है।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ्य था,जिनकी सेवा करते वह तंग आ गया था,इसलिए उसने अपने पिता की हत्या कर दी।

उल्लेखनीय है कि थाना पनागर में 26 नवंबर को ग्राम कसही में एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना पर थाना प्रभारी पनागर विजय अम्भोरे मिली थी। कसही पहुंचने पर गुड्डीबाई प्रजापति उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम कसही ने बताया था कि वह मजदूरी करती है। उसके पति मुन्नालाल प्रजापति उम्र 55 वर्ष मड़ई रांझी में गुप्ता ट्रेडर्स में काम करते है। दिनांक 26.11.2022 को सुबह 8.30 बजे वह एवं उसके पति मुन्नालाल रजक मजदूरी के लिये घर से निकले। ग्राम झुरझुरू पुल तक वह और पति साथ में गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post