Breaking

revanchal times new

ग्राम पंचायत मवई के शॉपिंग कांप्लेक्स की दुकानों के दुकानदारों को निर्देश एवं बकाया दारों से की गई वसूली


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई,8 दिसंबर 2022 गुरुवार 'ग्राम पंचायत मवई के नवनिर्वाचित सरपंच -  हीरालाल धुर्वे ' सचिव - भद्देलाल 'रोजगार सहायक -राजेश पड़वार 'ग्राम पंचायत वार्ड मेंबर ' एवं ग्राम के प्रतिष्ठित जनों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत मवई की शॉपिंग कांप्लेक्स की दुकानों पर वर्षों से बंद पड़ी दुकानों को खुलवा कर दुकानदारों को  निर्देश दिया गया ।

    कुछ दुकानदारों को बेदखल एवं इधर से उधर किया गया ।भागवत बोरिया की दुकान को संदीप आर्मो को 'नवीन की दुकान को भागवत बोरिया को ' संदीप की दुकान को परमू दास को दी गई ।

  बकायेदारों से की गई वसूली - वर्षों से लंबित शॉपिंग कांप्लेक्स की दुकानों के बकायेदारों से जिनमें से नवीन  ' भांवरे ' 'तुलसी चक्रवर्ती , जिले राम यादव 'संदीप आर्मों आदि से ₹28000 की वसूली  कर रसीद दी गई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post