Breaking

revanchal times new

नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से नागरिकों को किया जा रहा जागरूक सडक सुरक्षा की दी जा रही जानकारी....



दैनिक रेवांचल टाईम्स  - केवलारी सडको पर लगातार हो रहे दुर्घटनाओ को देखते हुये,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित नवांकुर संस्थाओ द्वारा शासन द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह में सहयोगी  बनते हुए नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देने का काम किए जा रहे हैं ,इसी कड़ी में केवलारी नगर के चांदनी चौक में नवांकुर संस्था एकलव्य फाउंडेशन, मां रेवा ग्रामोत्थान समिति द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। ।नुक्कड सभा के चलते एस डी ओ पी भगत सिंग गरोठिया द्धारा नागरिको को सफत दिलाते हुये कहा की,

सड़क सुरक्षा अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, फिर भी नागरिको द्धार ध्यान नहीं दिया जाता।  में सड़क दुर्घटनाओं में आय दिन लोग मारे जाते एवं घायल होते हैं।सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को कम करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने लोगो का जागरूक होना आवश्यक है। टू व्हीलर में चलते समय हेलमेट लगाना अत्यंत आवश्यक है एवं फोर व्हीलर में सीट बेल्ट जरूर लगाएं की अपील करते हुए नुक्कड़ सभा का समापन किया गया। अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भगत सिंह गारोठिया, एसआई अडमे, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अशोक बेंद्रे,सुधीर पांण्डे, अशोक बन्देवार, बालकराम डेहरिया, राधेश्याम बंदेवार, नान बाई जंघेला   सेक्टर क्र.-1से नगर विकास प्रस्फूटन समिति वलारी एवं CMCLDP ( MSW , BSW ) छात्र , छात्राओं  श्रद्धा राय, प्राशू प्रजापती ,सरजू चौरसिया के साथ अनेक नागरिक  उपस्थीत रहे।इसके बाद शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी शपथ दिलाई गई जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य सहित कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा।


Post a Comment

Previous Post Next Post