Breaking

revanchal times new

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ, नियुक्त विशेष सहयोगी दस्ता पुलिस के साथ मिलकर करेगी काम...



रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग, मंत्रालय, भोपाल द्वारा नक्सल प्रभावित जिलों (बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डौरी) के मूल निवासियों से म०प्र० विशेष सहयोगी दस्ता (Madhya Pradesh Special Support Unit) के गठन हेतु 150 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके अनुसार नक्सल प्रभावित जिला मण्डला के चिन्हांकित नक्सल प्रभावित विकास खण्ड- बिछिया एवं मवई के मूल निवासी, जो पिछले 10 वर्षों से लगातार निवासरत हैं, को ही विशेष सहयोगी दस्ते में नियुक्ति किया जावेगा।


पुलिस मुख्यालय चयन एवं भर्ती शाखा द्वारा बालाघाट, मंडला एवं डिंडोरी जिले के लिए विशेष सहयोगी दस्ता भर्ती 2022 हेतु विस्तृत नियम पुस्तिका का प्रकाशित कर मध्य प्रदेश पुलिस की वेबसाइट में अपलोड भी किया गया है। 


उपरोक्तानुसार म०प्र०विशेष सहयोगी दस्ता की भर्ती हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2022 है। 06 दिसम्बर 2022 से आवेदन करने की शुरूआत कर दिया गया। 

बिछिया एवं मवई विकासखंड के अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडला में जमा कर सकते हैं। इस भर्ती हेतु आवेदक से आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस विशेष भर्ती हेतु 33% पद महिलाओं के लिए भी आरक्षित किया गया है साथ ही शासन के द्वारा निर्धारित अन्य आरक्षण की भी दिये गयें हैं। 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला गजेंद्र सिंह कंवर द्वारा मंडला जिले के नक्सल प्रभावित विकासखंड मवई एवं बिछिया के युवक-युवतियों को मध्यप्रदेश विशेष सहयोगी दस्ता भर्ती 2022 हेतु आवेदन करने हेतु अपील की गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post