दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां मंडला मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में मध्य प्रदेश की नई युवा नीति के निर्धारण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस अवसर पर प्रथम दिवस दिनांक 20/12/2022 को कार्यशाला का आयोजन, दिनांक 26/12/2022 को नगर में रैली के माध्यम से युवाओं में नई युवा नीति के तहत सुझाव प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। वही अगली कड़ी में दिनांक 27/12/2022 को महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ नवीन कुमार हरदहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर उन्होंने संबंधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नई युवा नीति तैयार कर रही है जिसका प्रारूप अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा तैयार की जा रही है । इस अवसर पर श्री राजकुमार सिंगौर सहायक प्राध्यापक ने बताया कि इस नई युवा नीति के निर्धारण में सरकार युवाओं की सक्रिय भागीदारी चाहती है ताकि शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास का निर्धारण करने वाले विषयों पर बेहतर नीति निर्माण किया जा सके। इस दौरान डॉ घनश्याम झारिया ने बताया कि नई युवा नीति निर्माण में युवा अपने सुझाव महाविद्यालय में स्थापित सुझाव पेटी में डाल सकते है । जिसे महाविद्यालय उच्च स्तर पर प्रेषित करेंगी। इसके साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत दसवें सिख गुरु गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ विजय मौर्य, डॉ गरिमा छाबड़ा, डॉ गोविंद सिंह दांगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर डॉ शोभना पटेल, विजित मेश्राम, संदीप चौरसिया छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
युवा नीति निर्धारण में युवाओं की भागीदारी विषय का कार्यशाला का आयोजन
bydigital bharat
-
0
