Breaking

revanchal times new

बिछिया महाविद्यालय मध्य प्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध में कार्यशाला एवं रैली का आयोजन



दैनिक रेवांचल टाइम्स - बिछिया शासकीय स्नातक महाविद्यालय भुआ बिछिया में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंशा अनुरूप मध्य प्रदेश की राज्य युवा नीति के संबंध में महाविद्यालय के युवा छात्र-छात्राओं से सुझाव आमंत्रित किए गए। इसके लिए कार्यशाला का दिनांक 22 दिसंबर को आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों   को मध्य प्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध में बताया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में रोहिणी कुमार कोस्टा सहायक अध्यापक द्वारा मध्यप्रदेश राज्य की युवा नीति के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात श्री दिनेश चित्रिव सहायक प्राध्यापक के द्वारा युवा नीति के प्राथमिकता के क्षेत्र एवं इन क्षेत्रों में भावी आवश्यकताओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रभारी प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राजेश्वरी मरकाम के द्वारा विद्यार्थियों को अपने सुझाव प्रेषित करने हेतु प्रेरित किया गया तत्पश्चात श्री पंकज साकेत के द्वारा मूल समस्याओं जैसे प्रशिक्षक की कमी व रोजगार के पर्याप्त अवसर के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आज दिनांक 26 दिसंबर को रैली निकालकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मध्य प्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध में सुझाव प्रेषित करने हेतु प्रेरित किया गया। महाविद्यालय में इसके लिए  सुझाव पेटी लगाई गई है। कोई भी युवा सुझाव पेटी में अपने सुझाव डाल सकता है या प्रभारी ओम प्रकाश झारिया, प्रभारी, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं ग्रंथपाल के पास अपने सुझाव लिखित में दे सकता है जिसे  उच्च शिक्षा विभाग को प्रेषित किया जावेगा। संपूर्ण कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यशाला एवं रैली में महाविद्यालय के संपूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post