दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला के विकास खण्ड मवई में दिनांक 27 दिसंबर 2022 को शासकीय महाविद्यालय मवई मंडला में मध्य प्रदेश युवा नीति पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के युवाओं ने राज्य युवा नीति बनाने में कार्यशाला में रुचि दिखाई और महाविद्यालय के युवाओं ने बेहतर युवा नीति बनाने के लिए अपने सुझाव शिक्षा को बेहतर बनाना, रोजगार और कौशल विकास, उद्यमशीलता व सामाजिक संप्रेक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवन शैली, खेल, सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देना, सामुदायिक विनियोजन, लोकतांत्रिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में सहयोग, युवाओं की भागीदारी, युवाओं का समावेशन, सामाजिक न्याय आदि विषयों पर महाविद्यालय में रखी सुझाव पेटी में सुझाव पत्र के माध्यम से सुझाव दिए। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य श्रीमती बंदना उरकुड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम में प्रो. राजेंद्र कुमार सोनवानी, डॉ सत्यनारायण मालवीय, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष सिंह, प्रो. स्वामी दयानंद प्रजापति, ग्रंथपाल धारणा कनौजिया एवं युवाओं में रामनिवास, दीप सिंह, रंजना, गायत्री, संतोष, गनपतिया, राजेश्वरी, खेमवती आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
.jpeg)
